Invalid slider ID or alias.

कपासन-चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर स्कूल बच्चों ने निकाली रैली।

 

वीरधरा न्यूज़। शनि महाराज आली@ श्री गजेंद्र सिंह राणावत।

कपासन।‌ चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर पूरे देश भर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देशवासी सफलता का जश्न अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भदेसर उपखंड के शुभम विद्या मंदिर उ. प्रा. वि. धनेत टोकरिया की ओर से रैली का आयोजन किया गया। रैली डीजे के साथ स्कूल से प्रारम्भ होकर पुरे गांव में निकाली गई। रैली में चंद्रयान 3 का मॉडल, पोस्टर आदि का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के नारे लगाए। ग्रामीणों ने भी रैली में हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि भारत ने चंद्रयान -3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लेंडिंग कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐसा करने वाला भारत विश्व का प्रथम देश बन गया। प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि रैली का उद्देश्य स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। चंद्रयान 3 की सफलता से स्कूली बच्चे प्रेरणा ले सके।
रैली में विद्यालय स्टाफ से अंबा लाल मेघवाल,पवन शर्मा, रामेश्वर लाल माली, नारायण लाल मेघवाल,रेखा शर्मा,अनु शर्मा,नेहा शर्मा,चेतना शर्मा, अंजू साहू, चंदा सुथार उपस्थित रहे।

Don`t copy text!