Invalid slider ID or alias.

कांग्रेस शहर ब्लॉक पधाधिकारियो एवं चंदेरिया मंडल कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न, कांग्रेस पार्टी में ऊच-नीच का भेदभाव नहीं होता है- राज्यमंत्री

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़। प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीयो एवं चंदेरिया मंडल कार्यकर्ताओ की आवश्यक बैठक संगम मार्ग स्तिथ दीपक वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन पर चर्चा करते हुए राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल पर युवक कांग्रेस एनएसयूआई महिला टीम का गठन कर राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा लोगों को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी देंवे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों की पार्टी है, यहां पर ऊंच-नीच भेदभाव नहीं होता, सभी को समान अवसर प्रदान किए जाते हैं।
स्थानीय विधायक लोगों को गुमराह करते है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने पूर्व में चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह करते हुए जितने भी वायदे किए थे, वह सब झूठे साबित हुए हैं चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में उनका कोई योगदान नहीं है।
राज्यमंत्री कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के लोगों के लिए राहत भरी कल्याणकारी योजनाएं लागू की है उसे जन-जन तक पहुंचना है और लोगों को कांग्रेस के प्रति जागरूक करना है। कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाना है प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा प्रदेश सचिव रणजीत लोठ शहर अध्यक्ष अनिल सोनी संगठन महामंत्री महेश काकानी चंदेरिया मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी साउथ जोन अध्यक्ष विजय चौहान मंचासिन रहे बूथ एवं वार्ड अध्यक्ष के साथ साथ शहर कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Don`t copy text!