Invalid slider ID or alias.

सामाजिक न्याय यात्रा-2023 चित्तौडग़ढ़ पहुंची, ऋतुराज वाटिका में हुआ आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। हमारा भारत देश संविधान से चलता है और संविधान में वर्णित नियम, कायदे, कानून हम सभी को हक और अधिकार के साथ देश में जीने के लिए सम्बल प्रदान करते हैं। यह संविधान हम सभी के लिए, समाज के लिए और भारत देश के लिए इसकी आत्मा है।
उपरोक्त विचार राजस्थान में अनुसूचित जाति जनजाति के हक, हकूक व अधिकार को लेकर पूरे राजस्थान में चल रही सामाजिक न्याय यात्रा-2023 के गुरूवार को चित्तौड़गढ़ में प्रवेश के अवसर पर यात्रा संयोजक पूर्व आईपीएस सत्यवीरसिंह ने ऋतुराज वाटिका में उपस्थित समाजजनों के मध्य व्यक्त किये। यात्रा को उदयपुर सीनियर आरएएस सुरेशचन्द्र खटीक एवं यात्रा सहसंयोजक एवं राजस्थान के दलित विचारक भंवर मेघवंशी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विनोद रलायता, गणपत लाल वर्मा, खटीक समाज के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कन्हैयालाल खटीक उपस्थित थे।
यात्रा का अजाक प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य सुरेश खोईवाल, अजाक जिलाध्यक्ष हंसराज सालवी, दिनेश सालवी, गणेशलाल खटीक, राशमी से निर्भयकान्त आर्य, वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष निर्मल देसाई, शंकरलाल बैरवा, मदन सालवी ओजस्वी, भाजपा एससी मोर्चा पूर्व अध्यक्ष कमलेश आमेरिया, डाॅ. रतनलाल सोलंकी, मुकेश मीणा, पूरण मीणा, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष विट्ठल यादव, मणीलाल, रविन्द्र बैरवा, रतनलाल सालवी, राजेन्द्र सालवी, आम आदमी पार्टी के अनिल चंदेल, मदनलाल सालवी, पारस खोईवाल, चित्तौड़गढ़ से अरूण वसीटा आदि ने स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री अनिल बारेसा ने किया।

Don`t copy text!