Invalid slider ID or alias.

चंद्रयान ने बढ़ाया देश का मान, हमें हमारे वैज्ञानिको पर गर्व है: जिला उपाध्यक्ष सुवालका।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।चंद्रयान 3 के चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग जहाँ देश भर मे ख़ुशी है वही ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हंसराज सुवालका के नेतृत्व में भी चंदेरिया रोलाहेडा रोड पर भव्य आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया।
इस मोके पर जिला उपाध्यक्ष सुवालका ने कहा कि आज पुरी दुनिया को भारत पर नाज है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे देश निरंतर नये आयाम स्थापित कर रहा है, चंद्रयान ने दुनिया मे देश का मान बढ़ाया है, जिन वैज्ञानिको के अथक प्रयासों से यह सफलता मिली हमें उन सब पर गर्व है।
इस अवसर पर एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंचल खटीक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अरमान खान, वीरपाल सिंह राठौड़, जगदीश बेरवा आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!