Invalid slider ID or alias.

चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग कर रचा इतिहास, राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने दी बधाई, कहा देश के लिए स्वर्णिम पल।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।भारत ने बुधवार को चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही आज पूरा देश इसरो को बधाई दे रहा है सफलता को लेकर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने इसरो सहित देशवासियों को बधाई दी है।
राज्यमंत्री ने कहा की कीर्तिमान स्थापित कर रहा है भारत का वैज्ञानिक चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई। भविष्य में अंतरिक्ष अनुसंधान की आवश्यकता को देखते हुए ही पंडित नेहरू ने इसरो की नींव रखी थी। यह उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज भारत पूरे विश्व में अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हर्ष जताया।
वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा त्रिलोक चंद जाट नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा उप सभापति कैलाश पंवार शहर अध्यक्ष अनिल सोनी ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट पूर्व चेयरमैन रामेशनाथ योगी मंडल अध्यक्षगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने हर्ष जताया है।

Don`t copy text!