Invalid slider ID or alias.

चंदेरिया में हर हर महादेव के गुंजे जयकारें, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।भाजपा नगर मंडल चंदेरिया द्वारा चित्तौड़गढ़ दुर्ग से जल भरकर आये कावड़ियों का चंदेरिया मेन रोड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं जोगेशवर महादेव नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर फल प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट, मंडल महामंत्री गोपाल गवारिया, पुरण सिंह राणा मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सुवालका, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हंसराज सुवालका, गजेन्द्र सिंह राठौड़, सदस्यता अभियान के संयोजक कैलाश अग्रवाल, गोपाल सिंह, पार्षद प्रतिनिधि मनोज सुवालका, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिठुलाल जयसवाल, पूर्व पार्षद घनश्याम मेनारिया, कमलेश देवपुरा एससी मोर्चा अध्यक्ष चंचल खटीक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अरमान खान, भंवर नायक, सुधीर कुमार दशोरा, मुकेश काबरा, बुथ अध्यक्ष प्रभु सिंह रावत, दीपक जयसवाल, देवेन्द्र सिंह हाडा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!