Invalid slider ID or alias.

सद्भावना दिवस पर पुलिस कर्मियों ने ली राष्ट्रीय अखण्डता और साम्प्रदायिक सद्भाव की शपथ।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाए जाने के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त पुलिस कर्मी व मंत्रालयिक कर्मियों को एकता और सद्भावना की शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि भारत में हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का संबंध भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से है। 20 अगस्त को राजीव गाँधी की जयंती होती हैं| पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त पुलिस कर्मी व मंत्रालयिक कर्मियों को एएसपी बुगलाल ने एकता और सद्भावना की शपथ दिलाई।
एएसपी बुगलाल मीना ने इस अवसर पर कर्मचारियों को कहा कि ‘सद्भावना दिवस’ का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाना है।

Don`t copy text!