Invalid slider ID or alias.

रूद के शहीद से चित्तौड का मान पूरे देश में बढा – जोशी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद जोशी ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडगढ। चित्तौडगढ के रूद निवासी शहीद लादू लाल सुखवाल की शहादत से चित्तौडगढ का नाम पूरे देश में बढाया है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी पी जोशी ने रूद में शहीद के घर पहुँच श्रध्दांजलि अर्पित कर कही।
जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी पी जोशी ने भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, विधायक अर्जुन लाल जीनगर के साथ शहीद लादूलाल सुखवाल के रुद आवास पर पहुँच उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि की। शहीद की वीरांगना बहन और शहीद पुत्र को सबने ढाढस बंधाया। इस अवसर पर शहीद लादू लाल सुखवाल के पिता को सांत्वना प्रकट करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि शहीद के सम्मान में सब मिलकर उनकी शहादत को अविस्मरणीय बनाने का काम करेंगे। उनकी स्मृतियो को संजोने के लिए शहीद स्मारक के निर्माण में भी यथा संभव सामूहिक प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, हर्ष वर्धन सिंह रूद, भाजयूमो जिला अध्यक्ष सुरेश गाड़री, देवी सिंह राणावत, सागर सोनी,ज्योतिष पुरोहित सहित कई पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Don`t copy text!