Invalid slider ID or alias.

साखलो की ढाणी में राज्यमंत्री ने सड़क का शिलान्यास किया तो ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत कर ऊंट पर बिठा सभा स्थल पहुंचाया।

 

वीरधरा न्यूज़।भदेसर@ श्री शैलेन्द्र जैन।

चित्तौड़गढ़।विधानसभा क्षेत्र के भालूडी ग्राम पंचायत के साखलो की ढाणी में राज्य सरकार की बजट घोषणा अनुसार बालियो की ढाणी अगोरिया रोड से निंबाहेड़ा रोड तक 70 लाख की डामर सड़क का शिलान्यास मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह जाडावत राज्य मंत्री द्वारा किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता संजय खटोड ने बताया कि राज्य मंत्री जाडावत के साखलो की ढाणी पहुंचने पर राज्य मंत्री को ऊंट पर बिठाकर सभा स्थल पर ले जाया गया।
राज्यमंत्री जाडावत ने संबोधित करते हुए बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राहत योजना आमजन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है, गरीब को गणेश मानकर योजना को लागू किया जा रहा है।
सभा में ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भवर लाल धाकड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत सिंह शक्तावत, भदेसर नगर अध्यक्ष कालू लाल जाट, धिरजी खेड़ा सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र खटीक भालूडी उपसरपंच जसू लाल कंजर किशन खटीक राम सिंह इकाई अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चंद्रप्रकाश खोडपिया शांति लाल काहार शांति लाल सालवी राशन डीलर कैलाश भट्ट गोवर्धन नाथ शंकर नाथ मदन नाथ रतन नाथ रूपनाथ लालचंद खटीक शंभू नाथ भंवर सिंह सुरेंद्र सिंह महेंद्र सिंह अशोक लड्डा उमेश आगाल धिरजी खेड़ा इकाई अध्यक्ष रामेश्वर जाट अंबालाल जाट शंभू गिरी नारायण सिंह अनूप रबारी मुबारक नीलगर हेमराज जाट अभय मोदी भगवती आर्य समुंदर सिंह आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Don`t copy text!