Invalid slider ID or alias.

हिन्दू जागरण मंच ने महावीर व्यायाम शाला में मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।कार्यक्रम संयोजक मनोज साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला संयोजक राजकुमार कुमावत के निर्देशानुसार अखण्ड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम महावीर व्यायाम शाला में मनाया गया।
कार्यक्रम का आरंभ जिला सहसंयोजक श्रवण सोनी व महावीर भडक्त्या ने गीत करवाकर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 बड़ीसादड़ी सुदर्शनाचार्य जी महाराज, महंत हजारेश्वर महादेव 108 श्री चन्द्र भारती जी, विनोद चन्द्र जी यति ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सभी सन्तों द्वारा सनातनियों से जातिवाद में न बंटकर संगठित रहने का आव्हान किया एवं सभी सन्तों का आशीर्वचन प्राप्त हुआ
मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दू जागरण मंच चित्तौड़ प्रान्त के सहसंयोजक रूपसिंह सूर्यवंशी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, किस प्रकार एवं कब कब भारत खंडित हुआ उनके द्वारा विस्तार से बताया गया।
बालाजी व्यायामशाला सेगवा हाउसिंग बोर्ड के बच्चों द्वारा अद्भुत व सुंदर अखाड़ा प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार ने किया जिसमें विभिन्न मंदिरों पर श्री हनुमान चालीसा पाठ के बारे में जानकारी दी गई एवं सनातनियों को मस्तक पर तिलक एवं प्रत्येक घर मे भगवा ध्वज लगाने का एवं प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन मन्दिर जाए ऐसा संकल्प दिलवाया गया।
कार्यक्रम में प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, जिला सहसंयोजक हितेश चतुर्वेदी, सत्यनारायण बालोटिया, उपाध्यक्ष अजय बनवार,विधि प्रमुख रवि बाथ्रा,सना प्रजापत, विकास सोनी नगर संयोजक गोपाल छिपा,धार्मिक आयोजन प्रमुख रूद्रेश्वर जोशी,दिनेश साहू नगर सह संयोजक अशोक जी चौहान,बबलेश शर्मा,दिलीप जी जोशी,नारायण जी चौधरी गौरव छिपा,प्रिंस छिपा,महावीर कीर, राहुल सोनी चमत्कारी साँवरियासेठ मन्दिर व्यवस्थापक आशीष उपाध्याय,नारायण शर्मा, हितेश चौधरी,सुनील साहू,गोविन्द साहू,बालाजी व्यायाम शाला संचालक संजय मौड़,मनीष दाधीच, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष मनोज सोनी, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के मुकेश नाहटा, सपना कीर,कलावती छिपा,शिवानी छिपा,टीनावैश्नव, सुलेखा कंवर,पायल कंवर,आरती शर्मा, मयूरी लखारा,यश सिंह, कमलेश शर्मा,भगवती आचार्य, पिंकी सहित कई मातृशक्ति की उपस्थित रही।
गंगरार नगर संयोजक उत्तम सिंह अशोक छिपा, राकेश खाब्या, प्रकाश छिपा,राहुल दीक्षित, ललित वैद्य, प्रेम लड्ढा,प्रकाश गुर्जर, प्रकाश लोकेश गुर्जर अशोक भोई सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Don`t copy text!