Invalid slider ID or alias.

ठुकरावा स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस, मतदाता जागरूकता के बारे में बताया।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। राउप्रावि ठुकरावा में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ध्वजारोहण के पश्चात संविधान की उद्देशिका व मूल कर्तव्यों का वाचन कराते हुए मतदाता जागरूकता के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्डपंच किशन गुर्जर, ठाकुर प्रतापसिंह थे जबकि विशिष्ठ अतिथि लोकेश गुर्जर, वनपाल मनोज शर्मा, शंकर गुर्जर, बंशीलाल पुरोहित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्धन समिति अध्यक्ष सूर्यपालसिंह राणावत ने की। संस्था प्रधान रतनलाल सालवी ने अतिथियों का स्वागत किया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं राजीव गांधी ओलम्पिक खेल में भाग लेने व प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मनीषा पुरोहित, सुमित्रा यादव, ममता मीणा, अंकूर सहित स्टाॅफ सदस्य व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। संचालन भोपाल सिंह राव व रश्मि शर्मा ने किया। अंत में आभार अध्यापिका मंजू जाट ने व्यक्त किया। विद्यालय छात्र-छात्रा व सभी आगन्तुकों के भोजन की व्यवस्था गांव के भामाशाह लोकेश गुर्जर द्वारा की गई।

Don`t copy text!