Invalid slider ID or alias.

तहसील के समस्त ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया, तिरंगा रैली निकाली।

 

वीरधरा न्यूज़। जाशमा@ श्री अशोक शर्मा।

भूपालसागर। तहसील के समस्त ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में संस्था प्रधान सहित प्रभारी ने ध्वजारोहण किया।
भूपालसागर आकोला काकरवा ताना जाशमा अनोपपुरा कानाखेड़ा उसरोल पटोलिया भोपालनगर सहित 19 ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए पीटी परेड जिसमें संस्था प्रधान एवं जनप्रतिनिधियों ने सलामी दी जनप्रतिनिधियों ने सरकारी योजना एवं विद्यालय के बारे में जानकारी दी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में ग्राम पंचायतों राजकीय व निजी विद्यालयो, प्रतिष्ठानों, अस्पताल, उचित मूल्य की दुकान ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही घर–घर तिरंगा अभियान मैं लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित राशि एवं सम्मान किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनोपपूरा में संस्था प्रधान दलीचंद बेरवा सरपंच कमलेश चौधरी उपसरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर लाल जाट संजय जाट मुकेश कुमार मिट्ठू लाल जाट किशनलाल जाट कैलाश चंद्र गोपी लाल जाट आदि उपस्थित थे। विद्यालय के व्याख्याता संजय सुखवाल ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी के बारे में बताया। इस पर संजय जाट में 15 दिन में शिक्षक लगाने का आश्वासन दिया। व्याख्याता प्रवीण कोदली मुरली मनोहर उदय राम जाट बद्रीलाल जाट किशन लाल कुमावत उमा मैडम लोकेश कुमार अशोक कुमार प्रकाश रेगर सहित शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित थे। इसी प्रकार पीआरओ क्षेत्र के सभी विद्यालयों में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया मिठाइयां वितरण की गई।

Don`t copy text!