Invalid slider ID or alias.

तिरंगा यात्रा चित्तौडगढ़ मुख्यालय पहुंची स्वतंत्रता सेनानियो के बलिदान से मिली आजादी को व्यर्थ नही जाने देना है: विधायक आक्या।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर निकाली जा रही हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ के प्रत्येक मण्डलो में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को प्रत्येक मण्डल से तिरंगा यात्रा चित्तौडगढ़ मुख्यालय पहुंची। जहां महाराणा सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की अध्यक्षता व भाजपा जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने कहां की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है जो अब रूकेगी नही। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक देशवासी को अपने घरो, प्रतिष्ठानो पर तिरंगा लगाने का जो आहवान किया है उससे प्रत्येक भारतवासी स्वयं को गोरान्वित महसूस कर रहा है।
इस दौरान विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने देश को मिली आजादी व तिरंगे के महत्व को बताते हुए कहां की असंख्य स्वतंत्रता सेनानियो के बलिदान से मिली आजादी को व्यर्थ नही जाने देना है, हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर अपने देश को विकास की उंचाईयो पर ले जाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक जनप्रतिनिधी व कार्यकर्ता से तिरंगा लगाने का आहवान कियाा।
इस दौरान बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

Don`t copy text!