Invalid slider ID or alias.

शिवसेना ने किया सिटी मोक्षधाम मे लावारिस का अंतिम संस्कार।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। जिले के निम्बाहेड़ा थानान्तर्गत एक अज्ञात व्यक्ति की बीमारी से अचानक मृत्यु हो जाने व शव की शिनाख्ती नहीं होने से शिवसेना की ओर से उसका अंतिम संस्कार किया गया।
निम्बाहेड़ा थाना अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति के बीमार होने से निम्बाहेड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ से उसे जिला मुख्यालय के सांवलियाजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने पर पुलिस द्वारा शव को मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्ती के प्रयास किये गये। काफी प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल वेद को सुपुर्द किया गया जिसकी शहर स्थित मोक्षधाम में हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के नवीन वर्डिया, रमेश ईनाणी, एसआई धूलाराम, पार्षद अनिल ईनाणी, मातेश्वरी गो कृपा केन्द्र के पुष्कर नराणिया, हेमंत भट्ट, इस्माइल भाई, सुनील कलंत्री, किशन ओड़, दुर्गेश ओड़, मनीष लोठ, पुष्कर एणिया, भेरूलाल शर्मा, पप्पू गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!