Invalid slider ID or alias.

आगामी विधानसभा चुनाव में विजय को लेकर धनेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ सहस्त्रधारा विजयाभिषेक मंदिर पर लगाई ध्वजा।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।भारतीय जनता पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में ऐतिहासिक जीत हो और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार बने और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हो इसको लेकर भदेसर स्थित प्राचीन धनेश्वर महादेव मंदिर पर सहस्त्रधारा विजयाभिषेक किया गया।
प्राप्त जानकरी के अनुसार आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत व क्षेत्र में अच्छी वर्षा व खुशहाली की कामना को लेकर भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद के नेतृत्व में भदेसर स्थित धनेश्वर महादेव मंदिर पर विशेष सहस्त्रधारा विजयाभिषेक किया गया।
रविवार सुबह धनेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेश संयोजक श्रवण सिंह राव, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, गोटू सुथार, भेरू लाल गाडरी, भरत सिंह, नारायण सिंह, भगत सिंह, मदन रायका, अजय पाल सिंह, भैरू सिंह, राजकुमार, देवीलाल माली, उमेश पालीवाल कुशल सिंह जगदीश जाट पप्पू गाडरी कमलेश गाडरी विमल धाकड़ कन्हैयालाल तूसावड़ा प्रकाश भट्ट मिट्ठू सिंह पूरन सिंह अर्जुन राय का मथुरा लाल सालवी हीरालाल रेबारी गौरव त्यागी आदि भाजपा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!