Invalid slider ID or alias.

बम्बोरी के गंगेश्वर महादेव पर भाजपा की बूथ विजय संकल्प एवम नमो वॉलिंटियर विधान सभा कार्यशाला की बेठक आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।

बिनोता। राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा के बुथलेवल कार्यकर्ताओ की बैठक एवम नमो वॉलिंटियर विधानसभा कार्यशाला बम्बोरी के गंगेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के बाद शनिवार को हुई पूर्व उपप्रधान रमेश गोपावत ने बताया कि निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा के बूथ विजय संकल्प बैठक पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी की अध्यक्षता प्रदेश प्रवासी दिनेश भट्ट, विस्तार योजना के सम्भाग सह प्रभारी चंद्रशेखर जोशी के मुख्यातिथ्य, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, गोपाल कुमावत, उपजिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ोली, पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, प्रधान बगदीराम धाकड़, किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा के विशिष्ठ आतिथ्य में हुई।
बेठक में मंचासीन अतिथियों ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओ का दायित्व है कि अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान करवाकर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से बढ़त दिलानी है। पार्टी के मुख्य स्तम्भ सभी कार्यकर्ता है कोंग्रेश शासन में आम जनता परेशान हो चुकी है मतदाताओं में सत्ता परिवर्तन का मानस बना लिया है।
बेठक में अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी रामचन्द्र माली ,श्यामसुंदर अग्रवाल, सोहनलाल आंजना मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत जसपाल गुर्जर विक्रम कुमावत जुगलकिशोर ,राजेश धाकड़ वर्षों कृपलानी ,शांतिलाल मेनारिया सहित बड़ी संख्या में संघठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Don`t copy text!