Invalid slider ID or alias.

गोल टेकरी मे होगा 11 लख रुपए का विकास कार्य जिला प्रमुख ने कि घोषणा।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@कमलेश सालवी।

गंगरार। श्री बजरंग दास महाराज के ब्रह्मलीन होने पर दादू दयाल आश्रम गोल टेकरी खारखंदा में जिला प्रमुख सुरेश धाकड ने महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मौके पर उपस्थित दादू भक्तों ने जिला प्रमुख धाकड़ से प्रसिद्ध स्थल गोल टेकरी स्थल पर विकास कराने की मांग की। भक्तों ने बताया कि यह स्थल लोगों के लिए आस्था का केंद्र बिंदु है। भक्तों की मांग को देखते हुए मौके पर ही जिला प्रमुख ने 11 लाख रूपये के निर्माण कार्य करने की घोषणा की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शर्मा,बेगु विधानसभा संयोजक योगेश व्यास, भाजयुमो मण्डल महांमत्री राजेन्द्र सेन, भाजपा मिडिया प्रभारी गोपाल शर्मा,मण्डल उप्पाध्यक्ष केलाश जाट, शम्भु जाट,पंचायत समिती सदस्य नारायण बेरवा,अमर चन्द्र जाट,गिरधारी लाल, सहीत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!