Invalid slider ID or alias.

आकोला-चोरवड़ी विद्यालय में मुंबई के उद्योगपति भामाशाह ने दिया 11000 रूपये।

 

वीरधरा न्यूज़।आकोला @ श्री शेख सिराजूदिन।

आकोला। आकोला व चोरवड़ी में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा मेडल, प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए।इस मौके पर राउमावि चोरवड़ी में मुंबई के उद्योगपति अशोक कुमार संघवी द्वारा रा उ मा वि चोरवड़ी के विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के बैंक अकाउंट में 11000 रूपये छात्र व विद्यालय विकास हेतु सहयोग राशि जमा करवाई गई। इस हेतु विद्यालय परिवार द्वारा संघवी का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Don`t copy text!