Invalid slider ID or alias.

डूंगला बस स्टेण्ड पर अफीम किसानों ने किया प्रदर्शन,17 तक मांगे नहीं मानी तो कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

 

वीरधरा न्यूज़। डूंगला @ श्री मोहन दास।

डूंगला। अफीम किसानों द्वारा डोडा चूरा नष्टीकरण मुआवजे एवं विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार व केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर अमल करते हुए किसानों को राहत प्रदान करने हेतु तेली समाज के नोहेरे मुख्य बाजार से वाहन रेली के साथ बस स्टैंड डूंगला पर मानव श्रृंखला बना कर विरोध प्रदर्शन व नारे बाजी करते हुए उपखंड अधिकारी महोदय डुंगला को ज्ञापन सौंप विरोध प्रकट किया जिसमें हजारों किसान उपस्थित हुए तथा 17 अगस्त 2023 तक किसानों की मांग नहीं मानने पर चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट व आबकारी विभाग चित्तौड़गढ़ का घेराव करने का एलान किया।
अफीम किसान संघ अध्यक्ष दुर्गेश जोशी डूंगला द्वारा किसानों को एक जुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान अफीम किसान संघ पदाधिकारी पूनम चंद तेली कोषाध्यक्ष प्रहलादराय तेली सचिव, भगवती लाल व्यास , पुर्व सरपंच पुरण अहीर ,हीरा लाल श्रीमाली, तारा चंद डांगी, सीता राम डांगी,सोहन लाल मेनारिया, राजु तेली , बद्री लाल जाट, रमजान अली, प्रकाश , रामेश्वर जाट , नाना लाल सुथार , सोहन‌लाल डांगी, किशन लाल डांगी, सवराम सुरेडा, गोविंद सिंह तथा बड़ीसादड़ी से जिला परिषद सदस्य रवि मेनारिया, राजाराम डांगी मांगी लाल, अर्जुन, उदय लाल, दली चंद मुकेश व्यास अरनेड सहित हजारों किसान उपस्थित हुए।

Don`t copy text!