Invalid slider ID or alias.

केवीके पर प्रशिक्षण में सिखाया जैविक खाद बनाने एव फलदार पौधे लगाने का तरीका मुझवा और पयारी गांव से 25 कृषकओं ने भाग लिया।

 

वीरधरा न्यूज़। बड़ीसादड़ी@ श्री राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी। चितौड़गढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित प्रशिक्षण मे फलदार पौधें लगाने का तरीका एव जैविक खाद बनाने पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मुझवा और पयारी गांव से 25 कृषकओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ रतन लाल जी सोलंकी ने जैविक खेती के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश साथ ही जैविक खेती में उपयोग की जाने वाली जैविक कार्बनिक खादो जैसे कंपोस्ट वर्मी कंपोस्ट वर्मी वास डी कम्पोज़र बीजा मृत एवं पंचगव्य आदि के उपयोग पर चर्चा की तथा ही केविके की प्रदर्शन इकाई वमी कम्पोस्ट इकाई खाद वर्मी कंपोस्ट एवं वमी वाश बनाने की प्रायोगिक जानकारी से अवगत कराया और फलदार पौधे को लगाने का तरीका एवं मह्त्व बताया गया कार्यक्रम सहायक दीपा इंदौरिया ने कृषकों को पोषाहार वाटिका प्रबंधन के बारे में तकनीक जानकारी के बारे में विस्तुत से बताया। अंत में दीपा इंदौरिया ने प्रशिक्षण में पधारे कृषक एवं कृषक महिलाओं का धन्यवाद दिया।

Don`t copy text!