Invalid slider ID or alias.

आगामी विधानसभा चुनाव में विजय को लेकर नीलकंठ महादेव मे भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह रुद ने किया विजयाभिषेक।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में ऐतिहासिक जीत हो और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार बने और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हो इसको लेकर दुर्ग स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया।
प्राप्त जानकरी के अनुसार आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की कामना को लेकर जिलाध्यक्ष भाजपा नेता व भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद के नेतृत्व में दुर्ग स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर विशेष सहस्त्रधारा विजयाभिषेक किया गया।
सोमवार सुबह नीलकंठ महादेव मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेश संयोजक श्रवण सिंह राव, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी आदि ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया। 2 घंटे तक चले अभिषेक में भगवान शिव को विभिन्न पूजा सामग्री से अभिषेक करवाया और उसके पश्चात भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करते हुए शिव परिवार का श्रृंगार किया गया।
इससे पूर्व नीलकंठ महादेव मंदिर पर नई ध्वजा भी लगाई गई। सभी कार्यकर्ता ने मंदिर के शीर्ष पर जाकर मंत्रोच्चारण के मध्य विधिवत पूजन करके ध्वजा को धारणा करवाया। अभिषेक के बाद वहां उपस्थित सभी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव की विशेष आरती की। इस अवसर पर भजनो का भी सब ने आनन्द लिया।
इस अवसर पर
भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेश संयोजक श्रवण सिंह राव, सांसद प्रवक्ता जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, पूर्वी यूआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद काबरा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरिया, चित्तौड़ प्रधान देवेंद्र कुंवर, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह भाटी, अनिल सिसोदिया, विनोद चपलोत, सुधीर जैन, मनोज पारीक, राजन माली, सुनील मेनारिया, नगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टाक अनिल ईनाणी, पार्षद मनोज मेनारिया, नीरज सुखवाल, शिव शर्मा,अविनाश शर्मा, हरीश ईनाणी,छोटू माली, शेखर शर्मा,भोलाराम प्रजापत,
भूपेंद्र सिंह डगला का खेड़ा, सतपाल दुआ,गोवर्धन जाट, कमल अग्रवाल, सत्य नारायण वैष्णव, रितिक ओझा,महिला मोर्चा उषा रांधड, ज्योत्सना चौधरी,संजू लड्ढा, सुनीता शर्मा, मीनू कंवर,पिंकी सोमाणी, रेखा शक्तावत, पीयूष काबरा, अनंत समदनी,अर्जुन गील, आशीष सिकलीगर, नवीन पटवारी, मोनू सलूजा, रमेश न्याति ,सुनील लड्ढा, हरीश गुरनानी, अशोक जोशी ,उमेश त्रिपाठी, शंकर कीर, राम बक्ष कीर, युवराज आर्य, दीपक जैन, रतन लोहार, रामशंकर ,नारायण सुखवाल, सोनू व्यास ,शुभम सुखवाल, दीपक पटवारी, वैभव, प्रवीण सिंह, अर्जुन जोनवाल आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!