Invalid slider ID or alias.

बिनोता से बम्बोरी तक कावड़ यात्रा पाटेश्वर व गंगेश्वर महादेव के जयकारों से गूंज उठा वातावरण।

 

वीरधरा न्यूज़।बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।

बिनोता।सावन मास के उपलक्ष्य में क्षेत्र में खुशहाली की कामना को लेकर बिनोता विहीप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के सानिध्य में बिनोता पाटेश्वर महादेव के मन्दिर से बम्बोरी रघुनाथपुरा के गंगेश्वर महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा सोमवार को निकाली गई।
संगठन के पदाधिकारी मिथुन माली ऋतिक सोनी ने बताया कि सोमवार को संघठन के कार्यकर्ताओ एवम पैदल यात्रा में सम्मिलित होने वाले भक्तों की उपस्थिति में पाटेश्वर महादेव की पूजा अर्चना पुर्व सरपँच प्रतिनिधि पुखराज चपलोत विहीप के विभाग मंत्री मानवेन्द्र सिंह, प्रहलाद प्रजापत, उपसरपंच हार्दिक जैन द्वारा की गई
पैदल यात्रा में इक्कावन कावड़ केशरिया रंग से जगमगा उठी भोले नाथ की शाही सवारी के साथ कावड़ यात्रा सैकडो कार्यकर्ताओ के साथ मन्दिर से रवाना हुई।
धनराज कुमावत ने बताया कि कावड़ यात्रियों द्वारा ख़ाकलदेव मन्दिर, चारभूजा मन्दिर, बस स्टेंड के बंक्तेश्वर महादेव पर दर्शन कर पूजा अर्चना की गई।
पुराने बस स्टैंड पर भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, शौकीन चपलोत, पुखराज चपलोत, जनपद प्रकाश अन्यावडा, शक्तिसिंह शक्तावत, राहुल नाहर, रितिक जटिया, परसराम कुमावत, मंडलाचारण सरपँच प्रतिनिधि गणेशदान चारण, वर्धमान जैन, नरेंद्र प्रजापत, प्रहलाद प्रजापत सहित बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जे सी बी मशीन पर चढ़ कर पुष्प वर्षा की रास्ते मे जगह जगह ग्रामीणों द्वारा स्वागत कर जलपान कराया गया।
कावड़ यात्रा में 21 फिट ऊंचा केशरिया झंडा लेकर कार्यकर्ता साथ थे बेवाण में भोले नाथ का शिवलिंग स्थापित कर जुलूश के रूप में कार्यकर्ताओं द्वारा कंधों पर उठा कर 7 किमी दूर गया गंगेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे जहां पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया।
बिनोता पुलिस चौकी प्रभारी बाबू लाल चौधरी नारायण लाल सहित सदर पुलिस थाने का जाप्ता जुलूश में साथ था।

Don`t copy text!