Invalid slider ID or alias.

भारतीय किसान संघ कि साडासमे बैठक आयोजित, किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार।भारतीय किसान संघ गंगरार की ग्राम पंचायत साडास मे तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह चुण्डावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान की रुप रेखा तैयार करते हुए सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गाँव और घर तक जाने का निर्णय लिया गया। गंगरार तहसील में 11 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने पर विचार विमर्श किया गया है।
बैठक मुख्य अतिथि शिवराज पुरी प्रांत ने बताया किसानों की समस्या का समाधान के लिए सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक किसानों को सदस्य बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करना है।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बुंदी मोहन लाल नागर, जिला उपाध्यक्ष माधव लाल तेली, जिला मंत्री लाभ चन्द धाकड़, युवा प्रमुख शिवराज सालवी, पर्यावरण प्रमुख सोहन धाकड़ सुरेश पुरोहित, आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!