Invalid slider ID or alias.

दौसा-विद्यालय में किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

वीरधरा न्यूज़।दौसा@डेस्क।

दौसा। शुक्रवार को राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय ठीकरिया दौसा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया। जिसमे सरपंच केदार मीणा व जिला परिषद सदस्य मुकेश ठीकरिया के द्वारा विद्यालय में प्रतिवर्ष 100 पौधे निजी खर्चे से लगवाने की घोषणा की है।
मुकेश ठिकरिया ने कहा कि हम तो आदिवासी समुदाय से आते है जहां जल, जंगल, जमीन और प्रकृति को बचाना ही हमारा परम धर्म होता है।
सरपंच केदार ने कहा स्कूलों में पेड़-पौधे लगाने से न केवल परिसर सुंदर बनता है, बल्कि सीखने का अनुकूल माहौल भी मिलता है।

नई पहल : बच्चे अपने जन्मदिन पर लगाएंगे पांच पौधे

संस्था में कार्यरत शिक्षक खेमराज मीणा ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्यालय में 100 पौधे लगाए जाएंगे अभी प्रथम चरण में 50 पौधे लगाए गए है। विद्यालय के बच्चो ने भी संकल्प लिया है कि वे अपने जन्मदिन पर घर और विद्यालय में 5 पौधे लगाकर अपना जन्मदिन मनाएंगे। खेमराज का कहना है कि आज देश की बढ़ती आबादी ने हमारे पर्यावरण को पूरी तरह से प्रदूषित कर दिया है। जिसका मुख्य कारण है वृक्षों की कटाई। जिसके कारण हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा हम सभी विभिन्न बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। सांस की बीमारी, दंमा, कैंसर, टीवी ये आम बीमारी हो गई है। आज जरूरत इस बात की है कि हम सभी को मिल कर अपने पर्यावरण को शुद्ध रखे। बोले कि आज हम सब मिल कर शपथ लें कि प्रत्येक वर्ष, प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करेंगे। प्रधानाध्यापक रघुवर दयाल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन है। अत: जीवन को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए वृक्षारोपण करके पर्यावरण को स्वच्छ रखना जरूरी है और फलदार वृक्ष लगाना है। मौके पर शिक्षक खेमराज मीणा, अनिल जायसवाल,चेतना गुप्ता,विद्यालय छात्र आदि मौजूद थे।

Don`t copy text!