Invalid slider ID or alias.

बेंगु-चैची शिवादेह महादेव से चिंताहरण महादेव माधोपुर तक शिव भक्तो ने भव्य कावड़ यात्रा निकाली।

 

वीरधरा न्यूज़। बेंगु @ श्री महेन्द्र धाकड़।

बेगूं। समीप माधोपुर ग्रामवासियों द्वारा चैची शिवादेह महादेव से चिंताहरण महादेव माधोपुर तक सोमवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई।
जानकारी के अनुसार माधोपुर ग्राम वासियों द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी कावड़ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। कांवड़ यात्रा का क्षेत्र वासी द्वारा पुष्प वर्षा एव नाश्ता करवा कर स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कावड़ यात्रा चेची शिवादेह महादेव से पारंपरिक झांझ, मंजीरे डीजे बैंड बाजे के साथ संगीतमय माहौल के साथ कावड़ यात्रा रवाना हुई जो नयागांव, बदनपुरा चोराया, कल्याणपुरा, सोदर्शनपुरा, सेमलिया, खरड़ी, अनोपपुरा होकर चिंताहरण महादेव माधोपुर पहुंची। इस दौरान शिव भक्तों द्वारा कावड़ यात्रियों का चैची गांव में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री लाभ चन्द धाकड़ सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

Don`t copy text!