Invalid slider ID or alias.

चंदेरिया मे नगर भाजपा मंडल की जयपुर महा घेराव एवं मन की बात कार्यक्रम की बैठक आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।भाजपा नगर मंडल चंदेरिया द्वारा जयपुर महा घेराव की बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 103 वां एपिसोड सुना गया।
मंडल महामंत्री गोपाल गवारिया ने बताया कि भाजपा के नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अंतर्गत दिनांक 1 अगस्त 2023 को जयपुर में लूट भ्रष्टाचार और जंगलराज कुशासन वाली इस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ आयोजित होने वाले भाजपा के महा घेराव में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए रविवार को भाजपा नगर मंडल चंदेरिया द्वारा मंडल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई।
मन की बात मंडल संयोजक बलवंत बाबेल ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 103 वां एपिसोड भी सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया।
इस दौरान नहीं सहेगा राजस्थान के मंडल संयोजक बाल किशन भोई, महामंत्री पूरण राणा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हंसराज सुवालक, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिट्ठू लाल जयसवाल, पूर्व पार्षद जय कुमार कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि मनोज सुवालका, पूर्व पार्षद घनश्याम मेनारिया मंडल उपाध्यक्ष संजय सुवालका पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूरण कीर, पार्षद रेशमा कहार, पिंटू सिंह, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंचल खटीक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अरमान खान, गणेश भोई, जगमोहन कीर, रतन बैरवा, राजू नायक, वीरपाल सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!