Invalid slider ID or alias.

सारणेश्वर महादेव का सहस्र जल धारा अभिषेक किया।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास की एकादशी के पर्व पर सारणेश्वर महादेव भक्त मंडली द्वारा श्री सारणेश्वर महादेव का सहस्र जल धारा अभिषेक किया गया।
अभिषेक आचार्य रामेश्वर पंडित द्वारा संपन्न किया गया। भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई एवं क्षेत्र में खुशहाली और बरसात को लेकर प्रार्थना की गई।
भेरू माली, पवन माली, कान सिंह, कुलदीप, सुभाष, भूपेंद्र सिंह, जीतू , पियूष पायक, विक्रांत सिंह, शिवराज सिंह सूरज, यशवंत,साहू, भानुप्रताप आदि भक्तों के सहयोग से सहस्त्रधारा अभिषेक आदि भक्तगणो की मोजूदगी में अभिषेक किया गया। प्रातः काल से ही मंदिर में भक्तजनों का आना जाना लगा रहा।

Don`t copy text!