Invalid slider ID or alias.

मरमी में युवा संवाद भारत 2047 का आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बंधता प्राप्त नेहरू युवा मण्डल मरमी द्वारा युवा संवाद – इण्डिया @2047 कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया। नेहरू युवा मण्डल अध्यक्ष रतन लाल अहिर ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की और युवा मण्डल द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि रुप लाल अहिर, विशिष्ट अतिथि रतन लाल स्वर्णकार आयुर्वेद विभाग व महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष चिक्की विजयवर्गीय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिईईओ विकाश शर्मा ने की अमृत काल के पंच प्रण पर व्यक्तों ने अपने विचार रखे। दिलीप पारासर ने विकसित भारत पर व्याख्यान दिया, एकता -एकजुटता पर उगम ने युवाओं को एकजुट हो देश को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया ,लल, गुलामी की हर सोच से मुक्ति पर मांगी लाल अहिर ने अपने विचार व्यक्त किए, व्याख्याता माधव लाल सुथार ने नागरिक कर्तव्य विषय पर व्याख्यान दिया युवाओं के लिए क्या कर्तव्य है वो बताया , पुष्पेन्द्र जोशी ने विरासत पर गर्व विषय पर युवाओ से संवाद किया और पर्यावरण व संस्कृति के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रतन लाल स्वर्णकार ने युवाओ को स्वास्थ्य और योग करने को कहा युवाओं को मंत्र के माध्यम संवाद किया गया। चिक्की विजयवर्गीय ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे। कार्यक्रम के अन्त में युवाओं को पंच प्रण की शपथ वक्ताओं द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में क़ृषि पर्यवेक्षक मुकेश जाट ,विधालय स्टाफ व 250 महिलाए ,युवा मण्डल के युवक व युवतियों आदि उपस्थित थे।

 

Don`t copy text!