Invalid slider ID or alias.

किसानों के लिए विकास के नए दरवाजे खोलने का काम करूँगा: भूमि विकास बैंक चेयरमेन जाट

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।मुझे अभी तक जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया है। छात्रसंघ अध्यक्ष से विधायक और डेयरी चेयरमेन के नाते सेवा का सदैव प्रयास रहा है। चित्तौड़गढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष के रूप में किसानों की सेवा का एक और अवसर मिला है जिसे पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निभाने का पूर्ण प्रयास रहेगा। किसानों के लिए विकास के नए दरवाजे खोलने का काम करने का विश्वास दिलाते हुए
नवनिर्वाचित बैंक चेयरमैन पूर्व विधायक बद्री लाल जाट ने अपने पदभार ग्रहण समारोह में उक्त विचार व्यक्त किए।
जाट ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की किसान कल्याण नीतियों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक ने नवनिर्वाचित बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट को किसानों का सच्चा हितैषी बताया और कहा कि वे हमेशा किसानों के हक के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं।सहकारिता के क्षेत्र में चुनावों में लगातार मिल रही सफलता कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। दक ने प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी की ओर से भी शुभकामनाएं व्यक्त की।
पूर्व मंत्री रतनलाल जाट ने बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट और बैंक संचालकों की जीत का श्रेय सभी जनप्रतिनिधियों और जिला संगठन को देते हुए विश्वास जताया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए ये बोर्ड कृत संकल्पित रहेगा।
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने सभी संचालकों को जीत की बधाई देते हुए बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट और उपाध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़ के पदभार ग्रहण समारोह में कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में विकास के लिए भाजपा सदैव अग्रणी रहती है और अन्नदाता किसानों की पीड़ा को समझकर उनके हक के लिए लड़ने में हमेशा तैयार खड़ी रहती है।
विधायक अर्जुनलाल जीनगर और ललित ओस्तवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में जीत का हिस्सा रहे प्रत्येक व्यक्ति को इसका श्रेय जाता है और इस प्रचंड जीत से सेवा कार्यों के प्रति सभी डायरेक्टर्स की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।
जिला प्रमुख डा सुरेश धाकड़ ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि ये टीम किसानों के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी की नियुक्ति के बाद हर चुनाव जीत कर भाजपा को विजयश्री दिलाने का हम सभी का नैतिक दायित्व है। पूर्व बैंक चेयरमैन कमलेश पुरोहित,उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में हजारेश्वर पीठ के महंत चन्द्र भारती जी महाराज,श्री गोपाल पुरुषोत्तम सत्संग आश्रम के पीठाधीश्वर बड़ीसादड़ी महंत सुदर्शनाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद मिला। नसीराबद विधायक रामस्वरूप जी लांबा भी शामिल रहे।
मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक रामस्वरूप लांबा,स हकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,
पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रदेशअध्यक्ष प्रवास कार्यक्रम प्रवास प्रदेश संयोजक श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर,जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया,प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, बगदीराम धाकड़,के वी एस एस अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौड़ पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ,जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर,
ओ बी सी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोटू लाल सुथार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद काबरा, एस सी मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल खटीक, नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, विजयपुर सरपंच श्यामलाल शर्मा, उमेश त्रिपाठी, गोवर्धन जाट, राजन माली,चेतन गौड़, ओमप्रकाश जाट, राजस्थान महिला क्रिकेट टीम कैप्टन सुमित्रा चौधरी आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने किया और आभार बैंक उपाध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़ ने व्यक्त किया।

Don`t copy text!