Invalid slider ID or alias.

भोपाल सागर मे भूख हड़ताल पर बैठे युवक को विधायक ने जूस पिलाया। पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र चोरियों का खुलासा करने का दिया आश्वासन।

 

वीरधरा न्यूज़।जाशमा@ श्री अशोक शर्मा।

भूपालसागर। क्षेत्र मे चोरी की वारदात का खुलासा नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल पर बैठ गए।
जिस पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित कई कार्यकर्ता ने सहयोग दिया मौके पर प्रशासन पहुंचा।
विधायक जीनगर ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को जूस पिलाया और उच्च अधिकारियों से बात की मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और शीघ्र चोरी कि घटनाओ का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
कपासन उप अधीक्षक विश्नोई ने भूख हड़ताल में उपस्थित ग्रामीणों से समझाइश करते हुए कहा की सभी चोरियों की वारदात का खुलासा मेरी टीम करेगी, उन्होंने 15 दिन में सभी चोरियों का खुलासा करने के साथ आमजन में सहयोग की अपील की। साथ ही कस्बा चौकी पर 2 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाने की बात कही। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिश्रा भी भूपालसागर पहुंचे ग्रामीणों को आश्वस्त किया। चोरियों का खुलासा किया जाएगा पुख्ता जाब्ता के लिए पुलिस अधीक्षक से इस बारे में बात की और सिपाही बढ़ाए जाएंगे। ईधर हड़ताल पर बैठे हुए लोगों को चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण किया। आश्वासन के बाद विधायक ने जूस पिलाकर युवक सहित सभी को भूख हड़ताल से उठाया।

Don`t copy text!