Invalid slider ID or alias.

बड़ीसादड़ी-नानूराम भारती की समाधि पर गुरु पूजन किया।

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।


बिनोता।कस्बे के स्वर्गीय गुरुदेव नानूराम भारती के शिष्यों द्वारा सोमवार को गुरूपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में उनके समाधि स्थल पर पहुँचकर गुरु देवीलाल भारती एवम उनके शिष्यों द्वारा छतरी पर बनी समाधि की पूजा अर्चना की की गई।

उपस्थित शिष्यों द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

नाहर सिंह माता मंदिर पर गुरु पूजन कार्यक्रम चलता रहा इस आश्रम से जुड़े सेकड़ो की संख्या में आये अनुयायियों द्वारा गुरु पूजन कर प्रशादी कार्यक्रम में भाग लिया। शिष्यों द्वारा गुरुदेव का सम्मान कर उनसे आशीष लिया मन्दिर पर विशेष विद्युत सजावट की गई।

Don`t copy text!