Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा-शारीरिक शिक्षक राठौड़ बने हॉकी कोच।

 

वीरधरा न्यूज़। बनेड़@ श्री दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा।

भीलवाड़ा/ बनेड़ा। क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भटेड़ा के शारीरिक शिक्षक डाबला निवासी अरविंद सिंह राठौड़ ने पटियाला में भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित 12 जून से 28 जून तक सिक्स वीक सर्टिफिकेट कोर्स, सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी के कोच रोहित कुमार के नेतृत्व में शारीरिक शिक्षक अरविंद सिंह राठौड़ ने हॉकी खेल से जुड़ी स्किल फंडामेंटल्स जानकारियां ली और 4 सप्ताह तक ऑनलाइन क्लासों में भाग लिया। साथ ही सिक्स वीक कोच सर्टिफिकेट से भी शारीरिक शिक्षक अरविंद सिंह राठौड़ को सम्मानित किया गया। साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम के कप्तान रानी रामपाल का भी मार्गदर्शन प्राप्त किया। राठौड़ ने बताया कि मैंने जो इस सेमिनार में सीखा जिससे विद्यालय व क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी खेल के बारे में और अधिक सिखाने का प्रयास करूंगा। साथ ही विद्यालय के स्टाफ तथा सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार सुवालका ने भी शारीरिक शिक्षक को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Don`t copy text!