Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा -निशुल्क मार्शल आर्ट कैंप में आत्मरक्षा के लिए युवतियां सीख रही मार्शल आर्ट।

 

वीरधरा न्यूज़। भीलवाड़ा@ श्री दुर्गेश लक्ष्यकार।

भीलवाड़ा।कराटे अब केवल खुद को फिट रखने का ही खेल नही रहा है, अब यह आत्मरक्षा के गुण का खजाना भी बन चुका है। बीते कुछ साल में देश में महिलाओं के साथ हुई वारदातों के बाद अब भीलवाड़ा शहर की युवतियां शहर के राजेंद्र मार्ग स्थित हाई स्कूल ग्राउंड में आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, जूडो कराटे सीख रही हैं। गौरतलब है कि आत्मरक्षा के गुर सीखने आने वाली छात्राएं, युवतियां खुद को मजबूत बना रही हैं। राष्ट्रीय शक्ति संघ प्रवक्ता भेरुनाथ चौहान ने बताया की यह शिविर शहर के हाई स्कूल ग्राउंड में सायं 5 से 7 बजे तक राष्ट्रीय शक्ति संघ एवम ड्रेगन मार्शल शाओलिन संस्थान इंडिया के तत्वाधान में निशुल्क आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर में मार्शल आर्ट कोच मास्टर थ्री डॉन ब्लैक बेल्ट नारायण भृगु वंशीय जोशी, सहायक ब्लेक बेल्ट्स दिव्यांशी जोशी, लिटिल मार्शल आर्ट मास्टर चेतन जोशी, रानी लक्षकार, प्रियंका गौड़, हेमराज चेडवाल, प्रकाश वैष्णव, मथुरा रेगर, चेष्टा आदि स्टूडेंट्स को
शिविर मे आत्मरक्षा के सरल दाव-पेच, लकडी चलाना तथा युवाओ को मार्शल आर्ट की टेक्निक तथा नानचाक सिखा रहे है।

Don`t copy text!