Invalid slider ID or alias.

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक श्री भगवान सिंह रोलसाहबसर पर अनावश्यक टिप्पणी पर राजपूत संगठन ने जताया रोष: हर्षवर्धन सिंह रुद

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह रुद ने बताया कि गत दिनों बाड़मेर दौरे पर आये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी जनसभा में संजीवनी क्रेडिट सोसाइटी के बहाने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर टिप्पणी करते हुए श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर पर भी अनावश्यक टिप्पणी की। सार्वजनिक रूप से ये दो से अधिक बार है जब मुख्यमंत्री ने भगवान सिंह का संजीवनी से संबंधित मामले में नाम लिया है, जिससे चित्तौडग़ढ़ सहित प्रदेशभर मे समाजजनों मे रोष व्याप्त है।
पूज्य श्री तनसिंह जी के दिखाये मार्ग पर चलने वाले व लाखों लाख स्वयंसेवको के आदर्श सामाजिक व्यक्ति पर अनावश्यक टिप्पणी से श्री क्षत्रिय युवक संघ के पूरे देश मे फैले लाखों स्वयंसेवक साथ ही जो संघ व भगवान सिंह से परिचित है उन सबमे मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी से रोष है। इसको लेकर श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन श्री प्रताप फाउंडेशन के संयोजक महावीर सिंह सरवड़ी द्वारा मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा गया है। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक पर अनर्गल टिप्पणी करने पर चित्तौड़गढ़ प्रताप फाउंडेशन के गंगा सिंह सजियाली, हषर्वर्धन सिंह रुद, नरपत सिंह भाटी, गोवर्धन सिंह भाटी, भूपेंद्र सिंह भाटी, टीकमपाल सिंह , विक्रम सिंह झालरा, मंगल सिंह झाड़ोली, उदय सिंह चौहान,गजेन्द्र प्रताप सिंह बस्सी,सहित अन्य सभी समाज जनों ने रोष जताते हुवे मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी अनर्गल टिप्पणी नहीं करे।

Don`t copy text!