Invalid slider ID or alias.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा एवं कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने किया सरस खेल महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ।

 

वीरधरा न्यूज़। बड़ीसादड़ी@ श्री रामसिंह मीणा।

बड़ीसादड़ी। चित्तौड़गढ़ – प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड द्वारा आयोजित सरस खेल महोत्सव का शुभारंभ नगर के झाला मन्ना सर्किल पर आयोजित समारोह में रविवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा किया गया।
बड़ीसादड़ी नगर में प्रथम बार आयोजित हो रहे सरस खेल महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा झालामंना सर्किल पर स्थित झालामान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मंच पर चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ सरस डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह टोडासर, मंत्री उदयलाल आंजना, वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बुरा का 51 किलो की माला व सांवरिया सेठ की तस्वीर भेटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बुरा को चांदी के मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया।
सरस डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा द्वारा अपने भाषण में कहा गया कि मेरे कार्यकाल से पूर्व सरस डेयरी में दूध का उत्पादन 70 हजार लीटर था जो आज बढ़कर 90 हजार लीटर हो गया है। वही पहले टर्नओवर 160 करोड हुआ करता था। जो आज बढ़कर 380 करोड़ रुपए हो गया है। सितंबर में पाउडर प्लांट शुरू हो जाएगा। सरस डेयरी में दुग्ध उत्पादक साधारण मौत पर ₹40 हजार व दुग्ध उत्पादक सचिवों को पांच लाख दिए जा रहे हैं। हर महीने 4 करोड रुपए का अनुदान देकर 1 साल में 95 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान किया गया। साथ ही इस खेल महोत्सव में प्रथम आने वाली टीम को पांच लाख व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ₹51 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
बद्री लाल जाट जगपुरा द्वारा कहा गया कि इस खेल महोत्सव का आयोजन बड़ी सादड़ी में करने का मुख्य कारण इस क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करना। मेरा इरादा टिकट मांगने का नहीं है। आलाकमान द्वारा जिसे भी टिकट दिया जाएगा उसका समर्थन करूंगा। 2018 में मैंने बेगू में खूब कार्य किया जिसका नतीजा वहां कांग्रेस के राजेंद्र सिंह बिधूरी जीते। निर्देशक सरस डेयरी भरत आंजना द्वारा युवाओं को डेयरी से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा रोजगार के लिए युवाओं का आह्वान किया।
मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा अपने भाषण में कहा गया कि इस तरह के खेल महोत्सव के आयोजन से युवाओं का विकास होता है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष टोडासर की तारीफ करते हुए कहा कि वह जो भी कहते हैं मुंह पर कहते हैं पीछे कोई बात नहीं रखते साथ ही उन्होंने कहा कि रास्ते में स्वागत करना अच्छी बात नहीं है। आगामी विधानसभा को देखते हुए राजनीति का खेल शुरू होने वाला है ।टिकट के लिए कोई भी मांग कर सकता है वह कार्यकर्ता कांग्रेस का है कांग्रेस हमारी मां है उसके लिए हमें त्याग भी करना पड़े तो कोई एहसान नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी जगह सर्वे कराकर ही टिकट दिया जाए। देश में हिंदू मुस्लिम की लड़ाई का वातावरण बनाया गया है ।ऐसे मे कांग्रेस के लोग आपस में लड़ेंगे तो देश व पार्टी के लिए अच्छी बात नहीं है। मंत्री आंजना द्वारा कहा गया कि पशुपालकों को मजबूत करने का काम गहलोत सरकार ने किया है मेवाड़ में कांग्रेस को मजबूत किए बिना उद्धार नहीं हो सकता है।
गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने भाषण में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने यूपी में हुए पिछले व अभी चुनाव में किसानों के कर्ज माफी की बात कही थी लेकिन अभी तक उन्होंने किसी भी प्रकार का यूपी में कर्जा माफ नहीं किया है। मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए तीन काले कानून लाए गए। जिसे बाद में भारी विरोध के बाद वापस लिए गए। साथ ही पिछले 40 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवान अपने साथ हुए शोषण के लिए न्याय की मांग कर रही है। मगर अहंकारी मोदी सरकार उनकी एक नहीं सुन रही है ना ही अपने सांसद जिसमें महिलाओं के शोषण के आरोप लगे हैं उसको बर्खास्त कर रही है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने अभी हाल ही में अजमेर में हुई प्रधानमंत्री मोदी की रैली पर व्यंग्य करते हुए कहा कि मोदी जी रैली में आते हैं लेकिन कोई घोषणा नहीं करते हैं। नाही मंच से राजस्थान के भाजपा नेताओं का नाम लेते हैं ना वसुंधरा राजे का नाम लेते हैं ना राजेंद्र सिंह राठौड़ का नाम लेते हैं । किसी का नाम ना लेने का मतलब उनका अपमान नहीं बल्कि यह राजस्थान का अपमान है ।उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में बीजेपी के नेताओं की हालत कैसी हो गई है जैसी 2000 के नोट की वह चलता तो है मगर कोई अपने पास रखना नहीं चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी केवल अपने नाम पर वोट लेकर राजस्थान का चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले जमाने में रानी के पेट से राजा पैदा होता था मगर अब जनता राजा बनाती है। उन्होंने मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि आप पहले अपने 9 साल का हिसाब दे 1 साल पूर्व आपने जिन 14 मंत्रियों को हटाया था उनके भ्रष्टाचार का हिसाब दे तब हम आपको 70 साल का हिसाब दे देंगे। साथी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा जो महंगाई राहत कैंप में 10 योजनाओं से लोगों को जोड़कर इस महंगाई से लोगों को राहत प्रदान की जा रही है महंगाई राहत कैंप में अब तक 5 करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के मामले में राजस्थान पूरे देश में दूसरे नंबर पर है। वही बीजेपी शासन में शिक्षा के मामले में राजस्थान 13वे नंबर पर था। उन्होंने आगामी विधानसभा में टिकट पर बात करते हुए कहा कि अभी टिकट की बात तो तीन चार महीने बाद की जाएगी। टिकट क्षेत्र की जनता की राय से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिया जाएगा। आप सभी टिकट के लिए दावेदारी करें यह आपका अधिकार है मगर जो जनता के बीच जाकर उनके दुख दर्द दूर करेगा उनके दिलों पर राज करेगा जनता की अनुशंसा पर ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्णय करके उस को टिकट दिया जाएगा ।तब सभी को मिलकर टिकट मिलने वाले दावेदार को जीता कर कांग्रेस की सरकार बनानी है। टोडासर ने अपने भाषण के अंत में यह घोषणा की कि अगर 2023 में कांग्रेस की सरकार पुनः राजस्थान में बनती है तो गरीब मध्यमवर्ग के लोगों के घरों व कृषि बिल पूर्णतया माफ कर दिए जाएंगे ।उनको राज्य सरकार द्वारा बिलो को भरा जाएगा। गरीब व मध्यम वर्ग को सभी प्रकार की बिजली मुफ्त में दी जाएगी।
गौरतलब है कि पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी द्वारा समारोह स्थल से 2 किलोमीटर दूर बड़ी सादड़ी के जरखाना मोड़ पर अपने कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्य सभी सरपंच नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह टोडासर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंच से बनाए रखी दूरी। मंच पर नहीं हुए उपस्थित।
आपको बता दें कि डेयरी चैरमेन बद्री लाल जाट ‘जगपुरा’ ने बताया कि सरस खेल महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अध्यक्षता सहकारिता मंत्री, उदय लाल आंजना, वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बुरा सरस डेयरी अध्यक्ष बद्री लाल जाट जगपुरा प्रमोद सिसोदिया भरत आंजना भेरूलाल चौधरी अर्जुन सिंह श्री लाल अहीर टेकचंद जाट मदन लाल बांगड़ी ललित बिहारी लाल चौधरी जगदीश टेलर सूरजमल पाटीदार दिलीप चौधरी सुनील सिंह चौहान राजेंद्र सिंह गहलोत पस्थित रहे।
डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट ‘जगपुरा’ ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जून से 16 जून तक आयोजित इस खेल महोत्सव में 6 हजार खिलाड़ी अपने खेल हुनर का प्रदर्शन करेंगे। डेयरी चेयरमैन जाट ने बताया 545 टीमों का रजिस्ट्रेशन हुआ हे। तेरह दिन चलने वाले इस खेल महोत्सव में सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के भोजन व आवास की व्यवस्था डेयरी संघ की ओर से की गई है।
भीषण गर्मी को देखते हुए खेलों का आयोजन सायं 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक किया जाएगा। सरस डेयरी के डायरेक्टर भरत आंजना ने बताया कि सभी खेलों के लिए खेल मैदान तैयार हो चुके हैं। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक ओंकार लाल जाट ने बताया कि खेलों को व्यवस्थित संपादित कराने के लिए सौ से भी अधिक संख्या में खेल विशेषज्ञ शारीरिक शिक्षक व शिक्षक अपनी सेवाएं देंगे। इस खेल महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल, शूटिंग बॉल, रस्साकशी एवं क्रिकेट की प्रतियोगिताएं होगी। क्रिकेट की प्रतियोगिता 10 जून से प्रारंभ होकर 16 जून को समाप्त होगी।

Don`t copy text!