Invalid slider ID or alias.

चितौड़गढ़-महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की निकाली शोभायात्रा, राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के तत्वाधान में पुष्प वर्षा की गई।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।महेश नवमी के अवसर पर सोमवार को माहेश्वरी समाज की ओर से शहर में भगवान महेश की एक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूजा-पाठ के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। मार्ग में जगह-जगह पर विभिन्न संगठनों व समाज जनों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत भी किया जिसका गोल प्याऊ चौराहे के पास सिटी गर्ल्स स्कूल के बाहर राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व शहर कांग्रेस के तत्वाधान में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की स्वागत करने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी शहर सेंट्रल जोन अध्यक्ष रमेश नाथ योगी हेरिटेज जोन अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल साउथ जोन अध्यक्ष विजय चौहान चंदेरिया मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी संगठन महामंत्री महेश काकानी उपाध्यक्ष खिजर खान कलिका जैन मीनाक्षी उमा सुराणा जैन धर्मेंद्र मुंदड़ा प्रवक्ता राजेश सोनी पार्षद रामगोपाल लोहार अशोक वैष्णव देवराज साहू सुशील जटिया संदीप तरावत अनिल भड़कत्या बसंतीलाल वेद कमलेश इनानी नवीन जैन करण माली देवराज सिंह भाटी पवन मेडतवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!