Invalid slider ID or alias.

नव दिवसीय कुण्डात्मक श्री रूद्र चंडी महायज्ञ के दौरान मीरा बाई के नाटक का मंचन।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। उपखंड मुख्यालय पर  दादू आश्रम मे नव दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ के तहत विधि विधान से भगवान का पूजन करते हुए उनकी स्तुति की गई।
यह जानकारी दादू सेवा समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने देते हुए बताया कि ग्राम वासियों के सानिध्य में स्थानीय राशमी रोड स्थित दादू आश्रम में  नो दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन के तहत तृतीय दिवस पर यज्ञ आचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के सानिध्य में स्वर रुद्र स्व आकार किया गया एवं साय कालीन सत्र में भगवती महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती ब्रह्मचारिणी शक्ति स्वरूप चंडी को याद किया गया। महाआरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
वही भगवान श्री कृष्ण की जन्म लीला का मंचन किया गया, भक्त मय शिरोमणि मीराबाई के नाटक का वृंदावन से आए रासलीला के कलाकारों ने रास लीला रचाई। रासलीला के दौरान मीराबाई का जन्म, विवाह, भगवान कीर्तन की भक्ति का जीवंत चित्रण किया गया। कार्यक्रम के दौरान दूरदराज से भक्तगण रासलीला कार्यक्रम देखने के लिए पहुंच रहे हैं।उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया।
दादू सेवा समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि रासलीला का आयोजन आगामी 1 सप्ताह तक निरंतर चलेगा।

Don`t copy text!