Invalid slider ID or alias.

आकोला राउमा विद्यालय मे बनेगा प्रार्थना भवन आगे आए भामाशाह, 20 लाख रूपए की घोषणा की।

 

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजूदिन।

आकोला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकोला में प्रार्थना सभा भवन बनाने के लिए भामाशाह आगे आए हैं। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा के आग्रह पर भामाशाहो ने 20 लाख रुपए की घोषणा की है।
प्राचार्य शर्मा ने बताया कि उक्त घोषणा पर कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल सहित कई अधिकारियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूर्व प्रधान भगवतीलाल हिंगड़ ने अपनी पुत्री पूनम के विवाह शुभम बोरडिया व पत्नी पुष्पादेवी की स्मृति तथा मोतीलाल , पूर्व प्रधान भगवतीलाल, डाक्टर प्रकाश , कैलाश हिंगड़ ने दादा व पूर्व सरपंच आकोला रतनलाल हिंगड़ , दादी सलूबाई , माता सुगनाबाई की स्मृति में 5 लाख की प्रार्थना भवन निर्माण की घोषणा की। इसी प्रकार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधर्म जैन संस्कृति रक्षक संघ जोधपुर विनय कुमार जैन की पत्नी मगन कुंवर ने 5 लाख, नई दिल्ली निवासी रचना पत्नी निलेश भटनागर दुबई ने 5 लाख, गुप्त परिवार की ओर से 3 लाख, डॉक्टर महिमा पत्नी डॉक्टर मनीष कुमार जयपुर ने एक लाख, कांकरोली निवासी कमलेश पुत्र मीठालाल सिसोदिया ने एक लाख की घोषणा की। कलेक्टर पोसवाल सहित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लखमा राम मीणा , डीईओ माध्यमिक कल्पना शर्मा , डीईओ प्रारंभिक राजेंद्र प्रसाद शर्मा , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार शर्मा , अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह चुंडावत , सुरेशचंद्र योगी , प्राचार्य बेला अग्रवाल आदि ने दानदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर प्रार्थना सभा भवन नहीं होने से विद्यालय में बरसात व गर्मी में विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पडता है, प्रार्थना भवन होने से विद्यार्थियों को निजात मिलेगी। इससे पूर्व में प्रधानाचार्य शर्मा व पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड़ के विशेष निवेदन ओर आग्रह से विद्यालय मे भामाशाह नाथूलाल शेर (पूर्व प्राचार्य) मीरा गर्ल्स कालेज उदयपुर द्वारा साढ़े ग्यारह लाख रूपये की लागत से बालिकाओं हेतु फेसर गर्ल्स कॉमन रूम का निर्माण कार्य करवाया गया। इस सराहनीय योगदान हेतु जिला कलेक्टर अरविंद पोषवाल द्वारा भामाशाह शेर को सम्मानित किया गया।

Don`t copy text!