Invalid slider ID or alias.

महिपाल सिंह श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़। देश के सबसे बड़े राजपूत युवा संगठन श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के निर्देशन पर जिलाध्यक्ष लोकपाल सिंह चौहान ने फाचर सोलंकी निवासी महिपाल सिंह सोलंकी को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
सोलंकी को इस पद पर मनोनीत करने पर समाज जनों इष्ट मित्रों ने खुशी जताते हुए महिपाल सिंह को बधाई दी।
वही नवनियुक्त उपाध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा कि करणी माता के आशीर्वाद से इस पद की हमेशा गरिमा व सम्मान बनाए रखूंगा तथा संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।

Don`t copy text!