Invalid slider ID or alias.

नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण गौशाला आलाखेड़ी में गो प्रवेश महोत्सव एवं संत सम्मेलन सम्पन्न। विधायक ओस्तवाल ने कि शिरकत।

 

वीरधरा न्यूज़। बड़ीसादड़ी@ श्री मोहन दास।

बड़ीसादड़ी। डूंगला उपखंड क्षेत्र के आलाखेड़ी में नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण गौशाला मे संतों के सानिध्य में ग्रामीणों द्वारा गौ माता का प्रवेश धूम धाम से हुआ।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बा लाल मेनारिया आलाखेड़ी ने बताया कि शाम पांच बजे क्रांतिकारी संत श्री ब्रह्मानंद रामायणी महाराज नरसिंह द्वार आश्रम विजयपुर चित्तौड़गढ़ के सानिध्य में मंदिर से महिलाएं कलश लेकर व सभी गौ भक्त ग्रामवासी डी जे के साथ शाम 6 बजे गौशाला पहुंचें। गौ शाला में संतो के द्वारा गौ माता का पूजन कर व लापसी गुड़ खिलाकर गौ भक्तो द्वारा गौ माता का प्रवेश गौ शाला में करवाया गया।
इसके बाद गौ शाला में ही संत सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें संत श्री ब्रह्मानंद रामायणी, संत श्री अनंतराम महाराज, संत श्री यज्ञमणि जी महाराज सकरानी मध्यप्रदेश का आशीर्वचन प्राप्त हुआ।
इस मौके पर संत श्री ब्रह्मानन्द रामायनी ने कहा की आज गौ माता कोई रखना नहीं चाहता अगर सभी हिंदू मिलकर एक एक रुपया दिन का गौ माता की सेवा के लिए निकाले तो 100 करोड़ रूपए दिन के इक्कठे होते है गौ माता की सेवा खूब अच्छे से हो सकती हैं।
आयोजन में विधायक ललित ओस्तवाल ने गौ शाला के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की।
सम्मेलन में विधायक ललित ओस्तवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, बड़ीसादड़ी प्रधान नन्द लाल मेनारिया, बड़ीसादड़ी डूंगला क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष शंभू लाल मेनारिया,पूर्व सरपंच विजय सिंह सारंगदेवोत, पंचायत समिति सदस्य सुनील मेनारिया, एलवा माता विकास समिति अध्यक्ष नारायण लाल व्यास, सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त महिलाएं व ग्रामवासी उपस्थित थे।
आयोजन श्री राधा कृष्ण गौ शाला समिति व समस्त ग्रामवासियों की ओर से किया गया।आयोजन के बाद महाप्रसादी के साथ संत सम्मेलन गौ प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Don`t copy text!