Invalid slider ID or alias.

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने बरादडा में नशा मुक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर लिया मरीजों का फिडबेक।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। भारतीय मानव अधिकार सहकार संस्थान के पदाधिकारियों ने बराड़ा स्थित विश्वास सेवा संस्थान नशा मुक्ति एवं पुर्नवास केन्द्र का निरीक्षण कर मरीजो का फिडबेक लिया। उनको दी जाने वाली सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। मरीजों के पुनः नशे की गिरफ्त में नहीं आने एवं अपने व परिवार के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए सुखपूर्वक जीवन जीने हेतु समाज की मुख्यधार से जुडने को प्रेरित किया।
मानव अधिकार सहकार संस्थान की जिलाध्यक्ष सुनिता शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल मेनारिया, रघुराजसिंह, अक्षय सियाल, चन्द्रशेखर बैरवा, देवीलाल लोधा आदि ने नशामुक्ति केन्द्र के कर्मचारियों, अधिकारियों को उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं पर संतोष जाहिर किया व आभार जताया।

Don`t copy text!