Invalid slider ID or alias.

चितौड़गढ़ में भाजपा की जन आक्रोश रैली रही फेल, सभा में कुर्सियां भी खाली रह गईं: राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा की चित्तौड़गढ़ में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का दम निकल गया बड़ी सभा होने का दावा करने वाली भाजपा नेताओ के लाख प्रयास से नहीं जुट पाए आमजन।
राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा, बीजेपी केवल सत्ता हथियाने के लिए आम जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस और राजस्थान सरकार को कोसने के अलावा बीजेपी के पास कोई काम नहीं है जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहे है।
राज्यमंत्री ने कहा की इनकी पार्टी की केंद्र सरकार ने देश के साथ विश्वासघात किया है। महंगाई बेरोजगारी कम करने के नाम पर सत्ता में काबिज हुई थी। अब भाजपा देशवासियों के साथ छलावा कर रही है। भाजपा केवल सत्ता हथियाने के लिए आम जनता को गुमराह कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के पास कांग्रेस, गांधी परिवार एवं राजस्थान सरकार को कोसने के अलावा कोई काम नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जन आक्रोश रैली निकालकर केवल आम जनता को गुमराह कर रही है। जबकि आज देश में भाजपा के प्रति जन आक्रोश है। भाजपा विकास के नाम पर राजनीति कर रही है ।उन्होंने बताया कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र को अक्षरत् लागू किया है। भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा आम जनता के सामने उजागर हो गया है आमजन के लिए नही सोचते है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसानों खिलाड़ियों महिलाओं दलितों आदिवासियों ईडब्ल्यूएस वर्ग युवाओं सभी धर्म एवं संप्रदाय के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिससे भाजपा में बौखलाहट है और वह अपनी बौखला छिपाने के लिए जन आक्रोश रैली निकाल रही है।

1
1
Don`t copy text!