Invalid slider ID or alias.

हेमराज दीक्षित राजस्थान परशुराम सेना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त।

 

वीरधरा न्यूज़।बौंली/बामनवास@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बौंली।अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री महेश दुबे द्वारा श्री अनंत कोटी भगवान परशुराम जन्मोत्सव से पूर्व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमराज दीक्षित को परशुराम सेना प्रकोष्ठ का दायित्व दिया है। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संस्था संस्कार नम्रता ब्राह्मण समाज के प्रति श्रद्धा और समाज सेवा की भावना को देखते हुए पूर्व में भी हेमराज दीक्षित ने पुरोहित प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व का कार्य करते हुए प्रदेश के ब्राह्मण समाज को संगठित करने का कार्य किया है। उसी कार्य को देखते हुए परशुराम जन्मोत्सव से पूर्व पंडित महेश दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव पंडित दुलाल पांडे ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हेमराज दीक्षित परशुराम सेना प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया हे।इसी के साथ आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप समाज हित में काम करते हुए ब्राह्मण एकता को ऊंचे शिखर पर पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजस्थान के ब्राह्मण युवा शक्ति ने आभार व्यक्त किया। साथ ही भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Don`t copy text!