Invalid slider ID or alias.

पुलिस स्थापना दिवस पर 46 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, उत्तम सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस रविवार को पुलिस लाइन में मनाया गया। सराहनीय कार्य करने पर पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। साथ ही अन्य कई कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित परेड का निरीक्षण राजन दुष्यंत ने किया, परेड कमांडर लक्ष्मण डांगी संचित निरीक्षक के नेतृत्व में सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस दिवस पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 10 वर्ष की लगातार बेदाग सेवा पूर्ण करने पर जिले के 46 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह व 2 पुलिस कर्मी को अति उत्तम सेवा चिन्ह तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें 2022 व 2023 में पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था, यातायात प्रबन्धन, महिला आत्मरक्षा सहित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों के फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किए गए।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष राजस्थान में पुलिस के समस्त विभागों द्वारा 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस मनाया जाता है। 16 अप्रैल 1949 को सभी रियासतों की पुलिस ने विलीनीकरण करके राजस्थान पुलिस की स्थापना की थी।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान पुलिस अपनी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप कानून व्यवस्था शांति एवं सद्भाव को बनाए रखने के साथ हिंसा और अपराध की रोकथाम के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। पुलिस के जवानों ने नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए अनेक अवसरों पर त्याग एवं बलिदान के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार लाने के साथ ही आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पुलिस और निरंतर जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर को ध्यान में रखकर सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के अलावा नवागत एएसपी बुगलाल मीना, एएसपी अर्जुन सिंह एएसपी शाहना खानम, राजीव जोशी सहित जिले के पुलिस उप अधीक्षक व कई थानाधिकारियों के साथ पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों अधिकारियों व परिवार के सदस्यों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से वहां उपस्थित सभी लोगों व अधिकारियों का मन मोह लिया। इसी तरह से विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर नंबर प्राप्त करने वाले बच्चों, मेधावी छात्रों व खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त को भी सम्मानित किया गया। जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने मोमेंटो व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

अति उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित पुलिस कर्मी-

एएसआई धर्मचंद, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह।

उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित पुलिस कर्मी-

एएसआई पप्पू सिंह व भंवरलाल, हेड कांस्टेबल रामलाल जाट, मोहनलाल मेघवाल, नरेंद्र सिंह राठौड़, सुनीता व रमेश चंद्र खटीक, कॉन्स्टेबल दिनेश चंद्र जाट, मनीष कुमार, मदन लाल जाट, नीतू कुमारी, बाबूलाल बाजिया, पंकज कुमार, सुनील कुमार, जगदीश, केसरीमल, रामजीत सिंह, लीला, सुशील गढ़वाल, चंद्रमोहन मीणा, निर्मल वैष्णव, अनिल कुमार, सतीश कुमार मीणा, अमर चंद्र सारण, गोपाल लाल खटीक, विजेंद्र चोपड़ा, राजेंद्र कुमार, जतन, सोनू, रामेश्वर प्रसाद मीणा, पप्पू राम, सूरजमल मीणा, मनीष कुमार मौर्य, करतार सिंह, कैलाश खटीक, ओम प्रकाश मीणा, रेखा मीणा, विजयंता व मंजू, कांस्टेबल ड्राइवर भेरूलाल, शांति लाल खटीक, धनराज, घनश्याम सिंह, देवकिशन व शंभू दयाल शर्मा।

Don`t copy text!