Invalid slider ID or alias.

नागौर/नोखा-गौशाला में गायों संग मनाया जन्मदिवस, संतों की प्रसादी का भी आयोजन रखा।

 

वीरधरा न्यूज़।नोखा चांदावता @ श्री दौलत सिंह चांदावत।

नोखा।ज्यादातर देखा जाता है कि लोग अपने जन्मदिवस पर अधिकतर लोग पार्टी में मित्रों के साथ पैसों की परवाह किए बिना अनावश्यक खर्चा करते हैं।
मेड़ता तहसील देवासी समाज युवा संगठन मंत्री एवं भाजपा ओबीसी युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राजू देवासी नोखा चांदावता निवासी ने अपने 23 वें जन्मदिवस पर दोस्तों के साथ मिलकर गौ सेवा के नाम से मनाया। गांव की गौशाला पहुंचकर गुड़ , हरा चारा खिलाकर पुण्य का काम किया। अपनी कुलदेवी को नमन करने के बाद माता-पिता से आशीर्वाद लेकर लूणाराम देवासी, सुगन सिंह भाटी, समंदर सिंह भाटी, महेंद्र गुर्जर, अनिल सिंह भाटी, मनीष वैष्णव, सुमेर देवासी, दिनेश देवासी, महेंद्र बटेसर, प्रताप सिंह भाटी, महावीर सिंह खिची, हरेंद्र सिंह खिंची, गजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, कुलदीप सिंह, घनश्याम सिंह, महेंद्र देवासी, दौलत सिंह के साथ एक टीम के रूप में गौशाला में पहुंचकर गुड़, हरा चारा खिलाकर गायों की सेवा की, इसके साथ एक अनोखी मिसाल पेश की है। साथ ही सभी लोगों ने यह नजारा देखकर प्रशंसा की।
जानकारी के अनुसार देवासी ने जन्मदिन के उपलक्ष में संतो को प्रसादी का आयोजन रखा।

Don`t copy text!