Invalid slider ID or alias.

जाशमा काबरा मार्ग पर अपने बच्चों के साथ टहलते दिखा पैंथर, ग्रामीणों में दहशत।

 

वीरधरा न्यूज। जाशमा@श्री अशोक शर्मा।

भोपालसागर।तहसील क्षेत्र के जाशमा क्षेत्र में इन दिनों पैंथर की हलचल जोरो से है। लंबे समय से काबरा के पास जाशमा मार्ग पर भोपालसागर जाने वाली फीडर के आसपास पैंथर दिखाई देते रहें हैं, भूपालसागर फीडर के अंदर दिन में रहते है और रात्रि को शिकार के लिए अनोपपुरा, काबरा, जाशमा आसपास गांव में शिकार के लिए निकलते हैं, 2 दिन पूर्व अनोपपुरा में एक गाय के बछड़े का शिकार बनाया जिसको लेकर वन विभाग ने यहां पिंजरा लगा दिया गया। इस क्षेत्र में पैंथर नीलगाय कुत्ते, सूअर एवं पशुओं के छोटे बच्चे को शिकार बना रहे हैं ल तीसरे दिन रात्रि को 4 पैंथर का झुंड बच्चों सहित काबरा जाशमा मार्ग पर दिखाई दिया। जिससे क्षेत्र वासियों में डर का माहौल है। इस मार्ग से रात्रि को हिंदुस्तान जिंक में कार्य करने के लिए कार्मिक निकलते हैं। कार में बैठे इन कर्मचारियों ने बच्चों सहित 4 पैंथर रोड पर टहलते हुए दिखाई दिए जिसका इन्होंने वीडियो बनाया। इसी प्रकार हमेशा रात्रि को दिखाई देता है। जिससे कई कार्मिक रात्रि की ड्यूटी बंद कर दी गई। क्षेत्रवासियों ने इस क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की।

Don`t copy text!