Invalid slider ID or alias.

कपासन- शनि महाराज में शीतलाष्टमी को पूजा, बच्चे बूढ़े और जवान भीगे रंग में।

वीरधरा न्यूज़। शनि महाराज आली@ श्री गजेंद्र सिंह राणावत।


कपासन। शनि महाराज आली में होली के पावन पर्व से त्यौहारों की श्रृंखला शुरू होती है। महिलाओं मे आस्था पूजा की विशेष महत्व होता है। होली के तुरंत बाद धुलंडी के साथ ही जवरा बीज से लेकर महिलाएं बालिकाएं अपने हाथ में जल का लोटा लेकर होलिका को ठंडा करने जाती है। साथ ही शीतला सप्तमी के एक दिन पुर्व गांवों में सार्वजनिक रूप बास्योडा भोजन के लिए आवाज लगाकर शीतला माता पूजने के लिए कहा जाता है। माताएं बहनें अपने हाथ में ठंडा जल एवम् विभिन्न व्यंजन लेकर थाल सजाकर पूजन करने जाती है। माता शीतला से घर में सुख शांति के लिए शीतलता की प्रार्थना करती है। साथ ही गांवो में गली मोहल्ले में बच्चे युवक युवतियों के हाथो में गुलाल अबीर, रंग एवम पिचकारी चलाते नजर आए हैं बालक बालिकाओं ने भी होली के रंगों का माहौल बनाकर मशगूल नजर आए ये रहें उपस्थित राजेंद्र सिंह छोटु सिंह कुन्दन सिंह गजेंद्र सिंह मुकेश सिंह भैरू सिंह विजय सिंह समेत ग्रामवासी उपस्थित थे।

Don`t copy text!