Invalid slider ID or alias.

नीरजा मोदी एवम विजन कॉलेज में “क्वीन ऑफ चित्तौड़” अवार्ड से 51 महिलाओ को नवाजा गया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।


चित्तौडग़ढ़।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उत्सव को आगे बढ़ाते हुए नीरजा मोदी एवम विजन कॉलेज में “क्वीन ऑफ चित्तौड़” अवार्ड का भव्य आयोजन किया गया।

प्राचीन काल से लेकर वर्तमान समय तक भारत में महिलाओं की भूमिका का इतिहास काफी गतिशील रहा है। एक समय था जब महिलाओं की भूमिका चारदीवारी तक सीमित थी। वहीं आज उनके प्रयासो ने घर की चारदीवारी को तोड़ते हुए उन्हें अंतरिक्ष में पहुंचा दिया है। आज महिलाएं हर उस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, जहां पहले केवल पुरुषों का ही वर्चस्व था। उनके इसी आत्मविश्वास और सफलताओं को सराहने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे सामाजिक सेवा खेलकुद शिक्षण मेडिकल वायु सेना बेंकिंग एवं व्यवसाय में दिए गए योगदानो का विश्लेषण कर 51 महिलाओ को इस सम्मान से नवाजा गया। जिसमे 70 वर्ष की महिला से लेकर 14 वर्ष तक की बालिका भी शामिल थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी एवम शिक्षाविद डॉ. ए.एल. जैन तथा विशिष्ट अतिथि एस.वी.ए. ग्रुप के संस्थापक अमित अग्रवाल एवं सेक्रेटरी राजेंद्र पारीक थे। कार्यक्रम के दौरान सभी पुरस्कृत महिलाओं को “क्वीन ऑफ़ चित्तौड़” का शेश एवंम सुनहरा ताज पहनाकर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। ताज ओर शेश पहनकर जब वे रेंप वॉक कर रही थी तो उनका आत्मविश्वास देखते ही बनता था। अपने उद्बोधन में डॉ. ए.एल. जैन ने सभी उपस्थित महिलाओं को रानी पद्मावती के गौरवशाली बलिदान का बखान कर उन्हीं की तरह आंतरिक और बाह्य रूप से सुंदर बनने के लिए प्रेरणा दी और उनके किए गए कार्यों को सही मंच से सराहे जाने के लिए बधाइयां भी प्रेषित की।

एस.वी.ए. ग्रुप के संस्थापक अमित अग्रवाल ने बताया की महिलाओं को शिक्षित करने के लिए वे सभी बेहतर प्रयास कर रहे हैं जो उन्हे सफलताओ के मुकाम तक पहुंचा सके। उन्होने ये भी बताया उनके उदयपुर एवंम चित्तौड़गढ़ स्थित सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों के मुकाबले छात्राओं का प्रतिशत ज्यादा है। नीरजा मोदी स्कूल के प्रिंसिपल आशीष विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवंम वीडियो के द्वारा महिलाओ को हर कदम पर सुदृढ़ एवंम सकारात्मक रहने का संदेश दिया उन्होने कहा आज जब वे अपनी महिला सहकर्मियों को अपने साथ कदम से कदम मिलाकर सफलता का परचम लहराते देखते है, तो उन्हे बहुत हर्ष होता है। अंत मे विजन कॉलेज की छात्राओ द्वारा एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी एवंम विजन कॉलेज की निर्देशिका डॉ साधना मंडलोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Don`t copy text!