Invalid slider ID or alias.

कालवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है:राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत। मंत्री जाड़ावत ने जताई संवेदना।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।


चित्तौडग़ढ़। राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कल्याण सिंह कालवी के सुपुत्र करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त कर कहा है की देश भर में राजपूत समाज के लिए हमेशा आवाज बुलंद करने वाले और राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के निधन पर समाज ही नहीं बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है।

राज्यमंत्री के शोक व्यक्त कर कहा है की लोकेंद्र सिंह कालवी का जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था। उनकी हिंदी और अंग्रेजी में अच्छी पकड़ थी, उनके पिता कल्याण सिंह कालवी केंद्र में चंद्रशेखर गवर्नमेंट में मंत्री रहे हैं। उनके असमय चले जाने के बाद लोकेंद्र कालवी की राजनीति में एंट्री हुई। वे स्वयं को किसान नेता कहते थे, वहीं लोकेंद्र कालवी ने 2003 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय मंच बनाकर अपनी पार्टी के बैनर तले प्रदेश के कई सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था फिर उन्होंने करणी सेना की स्थापना की उन्होंने कहा है कि कालवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने अपनी शोक संवेदना में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Don`t copy text!