Invalid slider ID or alias.

डायमंड दीवाज लेडिज ग्रुप द्वारा चित्तौडगढ फागोत्सव का हुआ आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ फागोत्सव आयोजन चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर किया गया।
चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर डायमंड दीवाज लेडिज ग्रुप द्वारा पारम्परिक त्यौहार को प्रोत्साहन और सामाजिक मेलजोल बढाने के लिए फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ. पुनीता शर्मा व निर्मला राठौड़ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। साथ ही मुख्य अतिथि डॉ. सुशीला लड्ढा, विमला सेठिया, अरूणा, मीना कंवर, तृप्ति राठौड़, नूतन सुहालका की विशिष्ट उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वन्दना नृत्य से चंदा भड़कतिया ने की। कैलाश कंवर रूद ने सभी महिलाओं को गेम्स खिलाए। तत्पश्चात डांस व रेंप वॉक प्रतियोगिता रखी गई।
कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था दीपिका सुहालका द्वारा देखी गई। सभी महिला साथियों का स्वागत रिंकु लोढ़ा, हीना सुहालका व अनिता बाघमार द्वारा गुलाल लगाकर किया गया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार इमानी सुहालका, द्वितीय पुरस्कार शिल्पा चौहान व तृतीय पुरस्कार मनीता चुंडावत को मिला। रेंप वाक में मिसेस फाग का अवार्ड राजश्री पुरोहित को मिला।
दूसरे स्थान पर दीपा तोषनीवाल रही व तृतीय स्थान पर राखी गर्ग रही। बेस्ट वेल गुमुड अवार्ड रेखा पटवा को मिला, बेस्ट ड्रेस का अवार्ड दीपा तोषनीवाल को मिला। रश्मी तनेजा को मिसेस क्यूटी पाई का अवार्ड, बेस्ट वेल ड्रेस प्लेटर का अवार्ड डिम्पल सोदा को मिला व मिसेस पंच्यूल का अवार्ड रेखा लोढ़ा को मिला एवं अन्य पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन राजश्री पुरोहित एवं प्रियंका तलेसरा ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी आयोजकों द्वारा पधारे हुए सभी महिला साथियों को आभार प्रकट किया गया। अंत में फूलों द्वारा होली खेली गई।

Don`t copy text!